Saturday, September 11, 2021

पृथ्वी के बारे मे कुछ महत्वपूर्ण बातें जिन्हें जानना आपके लिए बेहद जरुरी है/Some important things about Earth that you need to know

पृथ्वी सौरमण्डल का एक ग्रह है। यह दूरी के आधार पर सूर्य से तीसरा ग्रह है। बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल जैसे चार स्थलीय ग्रहों में से सबसे बड़ा है पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन पाया जाता है। इसकी सतह का 71% भाग जल से तथा 29% भाग भूमि से ढका हुआ है। इसकी सतह विभिन्न प्लेटों से बनी हुई है। इस पर पानी तीनो अवस्थाओं में पाया जाता है जल, वाष्प और ठोस अवस्था। इसके दोनों ध्रुवों पर बर्फ की एक मोटी परत है। रेडियोमेट्रिक डेटिंग अनुमान और अन्य सबूतों के अनुसार पृथ्वी की उत्पत्ति 4.54 अरब साल पहले हुई थी। 1913 में सबसे पहले फ्रांसीसी भौतिक शास्त्र चार्ल्स हेनरी ने ओजोन परत की खोज की थी। ओजोन परत अपने 97 से 99 फ़ीसदी तक सूरज की मध्यम फ्रीक्वेंसी की अल्ट्रावायलेट किरणों को पृथ्वी तक आने नहीं देती और पृथ्वी को बड़े नुकसान से बचाएं रहती है। ओजोन परत धरती का रक्षा कवच है। सूर्य का पृथ्वी की कक्षा में अपनी gravity को लगाना। यही वह कारण है जिसके कारण पृथ्वी सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है. जिस प्रकार चंद्रमा पृथ्वी gravity के कारण पृथ्वी के चारों ओर चक्कर काटता रहता है. और इसी तरह सौरमंडल के सारे ग्रह सूर्य के gravity के कारण ही सूर्य के चारों ओर चक्कर काटते रहते हैं सूर्य के कर्वेचर की वजह से वह सूर्य के गोल curve की तरफ गिरती चली जाती है. मतलब गोल सूर्य के वक्र पृष्ठ की तरफ मुड़ती हुई सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती चली जाती है. और इसी कारण से पृथ्वी सूर्य से बंधी हुई है और अंतरिक्ष में टिकी हुई है। पृथ्वी में जीवन की शुरुवात को 3.3 अरब वर्ष  (3.3 Billion Years)पहले माना जाता है। सौर मंडल (Solar System Hindi) में आठ ग्रहों में पृथ्वी पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है।

पृथ्वी का वायु-मंडल:

सतह पर दाब- 101.325 किलो पास्कल (मासत)

संघटन78.08% नाइट्रोजन (N2)[2] (शुष्क हवा)

20.95% ऑक्सीजन (O2)

0.930% आर्गन

0.039% कार्बन डाईऑक्साइड[15]

~ 1% जलवाष्प (जलवायु-चर)

Earth Planet Profile – पृथ्वी की रूपरेखा:

Equatorial Diameter (भूमध्य व्यास) :

12,756 km

Polar Diameter (पोलर व्यास) :

12,714 km

Mass (द्रव्यमान) :

5.97 x 10^24 kg

Moons (चंद्रमा) :

चंद्रमा

Orbit Distance (कक्षा) :

149,598,262 km (1 AU)

Orbit Period (सूर्य का एक चक्कर) :

365.24 दिन

Surface Temperature (सतह का तापमान) :

-88 to 58°C

Escape Velocity (पलायन वेग) :

11.186 km/s


पृथ्वी की रचना में निम्नलिखित तत्वों का योगदान है:

1.     34.6% आयरन

2.     29.5% आक्सीजन

3.     15.2% सिलिकन

4.     12.7% मैग्नेशियम

5.     2.4% निकेल

6.     1.9% सल्फर

7.     0.05% टाइटेनियम

8.     शेष अन्य

कुछ महत्वपूर्ण बिंदु :


एक पौराणिक कथा के अनुसार, महाराज पृथु के नाम पर इसका नाम पृथ्वी रखा गया। इसके अन्य नामो में- धरा, भूमि, धरित्री, रसा, रत्नगर्भा इत्यादि सम्मलित हैं।

हर साल अप्रैल महीना की 22 तारिख को पृथ्वी दिवस और 5 जून के पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

भूमध्य रेखा पर पृथ्वी का व्यास, अक्ष-से-अक्ष के व्यास से 43 किलोमीटर (27 मील) ज्यादा बड़ा है। इस प्रकार पृथ्वी के केन्द्र से सतह की सबसे लम्बी दूरी, इक्वाडोर के भूमध्यवर्ती चिम्बोराज़ो ज्वालामुखी का शिखर तक की है।

पृथ्वी, एक बिलियर्ड गेंद के आकार में सिकुड़ जाये तो, पृथ्वी के कुछ क्षेत्रों जैसे बड़े पर्वत शृंखलाएँ और महासागरीय खाईयाँ, छोटे खाइयों की तरह महसूस होंगे, जबकि ग्रह का अधिकतर भू-भाग, जैसे विशाल हरे मैदान और सूखे पठार आदि, चिकने महसूस होंगे। 

धरती का घनत्व पूरे सौरमंडल मे सबसे ज्यादा है। बाकी चट्टानी ग्रह की संरचना कुछ अंतरो के साथ पृथ्वी के जैसी ही है। चन्द्रमा का केन्द्रक छोटा है, बुध का केन्द्र उसके कुल आकार की तुलना मे विशाल है, मंगल और चंद्रमा का मैंटल कुछ मोटा है, चन्द्रमा और बुध मे रासायनिक रूप से भिन्न भूपटल नही है, सिर्फ पृथ्वी का अंत: और बाह्य मैंटल परत अलग है। ध्यान दे कि ग्रहो (पृथ्वी भी) की आंतरिक संरचना के बारे मे हमारा ज्ञान सैद्धांतिक ही है।

पृथ्वी की आन्तरिक संरचना शल्कीय अर्थात परतों के रूप में है जैसे प्याज के छिलके परतों के रूप में होते हैं। इन परतों की मोटाई का सीमांकन रासायनिक विशेषताओं अथवा यान्त्रिक विशेषताओं के आधार पर किया जा सकता है। यांत्रिक लक्षणों के आधार पर पृथ्वी, स्थलमण्डल, दुर्बलता मण्डल, मध्यवर्ती आवरण, बाह्य सत्व(कोर) और आन्तरिक सत्व(कोर) से बना हुआ हैं। रासायनिक संरचना के आधार पर इसे भूपर्पटी, ऊपरी आवरण, निचला आवरण, बाहरी सत्व(कोर) और आन्तरिक सत्व(कोर) में बाँटा गया है।

पृथ्वी की आन्तरिक संरचना के बारे में जानकारी का स्रोतों को दो हिस्सों में विभक्त किया जा सकता है। प्रत्यक्ष स्रोत, जैसे ज्वालामुखी से निकले पदार्थो का अध्ययन, वेधन से प्राप्त आँकड़े इत्यादि, कम गहराई तक ही जानकारी उपलब्ध करा पते हैं। दूसरी ओर अप्रत्यक्ष स्रोत के रूप में भूकम्पीय तरंगों का अध्ययन अधिक गहराई की विशेषताओं के बारे में जानकारी देता है।

पृथ्वी की आंतरिक गर्मी, अवशिष्ट गर्मी के संयोजन से आती है ग्रहों में अनुवृद्धि से (लगभग 20%) और रेडियोधर्मी क्षय के माध्यम से (80%) ऊष्मा उत्पन्न होती हैं। पृथ्वी के भीतर, प्रमुख ताप उत्पादक समस्थानिक (आइसोटोप) में पोटेशियम-40, यूरेनियम-238 और थोरियम-232 सम्मलित है। 

पृथ्वी के केन्द्र का तापमान 6,000 डिग्री सेल्सियस (10,830 डिग्री फ़ारेनहाइट) तक हो सकता है, और दबाव 360 जीपीए तक पहुंच सकता है। क्योंकि सबसे अधिक गर्मी रेडियोधर्मी क्षय द्वारा उत्पन्न होती है, वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि पृथ्वी के इतिहास की शुरुआत में, कम या आधा-जीवन के समस्थानिक के समाप्त होने से पहले, पृथ्वी का ऊष्मा उत्पादन बहुत अधिक था। 

धरती से औसतन ऊष्मा का क्षय 87 एमडब्ल्यू एम -2 है, वही वैश्विक ऊष्मा का क्षय 4.42×1013 डब्ल्यू हैं। कोर की थर्मल ऊर्जा का एक हिस्सा मेंटल प्लम्स द्वारा पृष्ठभागो की ओर ले जाया जाता है, इन प्लम्स से प्रबल ऊर्जबिन्दु तथा असिताश्म बाढ़ का निर्माण होता है। ऊष्माक्षय का अंतिम प्रमुख माध्यम लिथोस्फियर से प्रवाहकत्त्व के माध्यम से होता है, जिसमे से अधिकांश महासागरों के नीचे होता है क्योंकि यहाँ भु-पपर्टी, महाद्वीपों की तुलना में बहुत पतली होती है।

5 करोड़ से 5.5 करोड़ वर्ष पहले ऑस्ट्रेलियाई प्लेट, भारतीय प्लेट के साथ जुड़ गई। सबसे तेजी से बढ़ते प्लेटें में महासागर की प्लेटें हैं, जिसमें कोकोस प्लेट 75 मिमी/ वर्ष की दर से बढ़ रही है। और वही प्रशान्त प्लेट 52-69 मिमी/वर्ष की दर से आगे बढ़ रही है। वही दूसरी ओर, सबसे धीमी गति से चलती प्लेट, यूरेशियन प्लेट है, जो 21 मिमी/वर्ष की एक विशिष्ट दर से बढ़ रही है।

धरती में ऐसे कई संसाधन हैं जिसका मनुष्यों द्वारा शोषण किया गया है अनवीकरणीय संसाधन जैसे कि जीवाश्म ईंधन, केवल भूवैज्ञानिक समय-कालों पर नवीनीकृत होते हैं। कोयला, पेट्रोलियम, और प्राकृतिक गैस आदि जीवाश्म ईंधन के बड़े भंडार पृथ्वी की सतह के अंदर से प्राप्त होते हैं। मनुष्यों द्वारा इन संशाधनो का उपयोग ऊर्जा उत्पादन तथा फीडस्टॉक के तौर पर रासायनिक उत्पादन के लिए किया जाता है। अयस्क उत्पत्ति की प्रक्रिया के माध्यम से खनिज अयस्क निकायों का भी निर्माण यही होता है। 

धरती में मनुष्य के लिए कई उपयोगी कई जैविक उत्पादों जैसे भोजन, लकड़ी, औषधि, ऑक्सीजन और कई जैविक अपशिष्टों के पुनर्चक्रण सहित का उत्पादन होता है, भूमि आधारित पारिस्थितिकी तंत्र, ऊपरी मिट्टी और ताजे पानी पर निर्भर करता है, और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र जमीन से बाह कर आये पोषक तत्वों पर निर्भर करता है। 1980 में, पृथ्वी की जमीन की सतह के 5,053 मिलियन हैक्टेयर (50.53 मिलियन किमी2) क्षेत्र पर जंगल थे, 6,788 मिलियन हैक्टेयर (67.88 मिलियन किमी2) पर घास के मैदान और चरागाह थे, और 1,501 मिलियन हैक्टेयर (15.01 मिलियन किमी2) क्षेत्र पर फसल उगाया जाता था। 1993 में सिंचित भूमि की अनुमानित क्षेत्र 2,481,250 वर्ग किलोमीटर (958,020 वर्ग मील) था। भवन निर्माण करके मनुष्य भी भूमि पर ही रहते हैं।

चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। यह सौरमंडल का पाचवाँ सबसे विशाल प्राकृतिक उपग्रह है जिसका व्यास पृथ्वी का एक चौथाई तथा द्रव्यमान 1/81 है। बृहस्पति के उपग्रह के बाद चन्द्रमा दूसरा सबसे अधिक घनत्व वाला उपग्रह है। सूर्य के बाद आसमान में सबसे अधिक चमकदार निकाय चन्द्रमा है। समुद्री ज्वार और भाटा चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण आते है। चन्द्रमा की तात्कालिक कक्षीय दूरी, पृथ्वी के व्यास का 30 गुना है इसीलिए आसमान में सूर्य और चन्द्रमा का आकार हमेशा सामान नजर आता है। पृथ्वी के मध्य से चन्द्रमा के मध्य तक कि दूरी 384,403 किलोमीटर है। यह दूरी पृथ्वी कि परिधि के 30 गुना है। चन्द्रमा पर गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से 1/6 है। यह पृथ्वी की परिक्रमा 27.3 दिन मे पूरा करता है और अपने अक्ष के चारो ओर एक पूरा चक्कर भी 27.3 दिन में लगाता है। यही कारण है कि हम हमेशा चन्द्रमा का एक ही पहलू पृथ्वी से देखते हैं। यदि चन्द्रमा पर खड़े होकर पृथ्वी को देखे तो पृथ्वी साफ़-साफ़ अपने अक्ष पर घूर्णन करती हुई नजर आएगी लेकिन आसमान में उसकी स्थिति सदा स्थिर बनी रहेगी अर्थात पृथ्वी को कई वर्षो तक निहारते रहो वह अपनी जगह से टस से मस नहीं होगी। पृथ्वी- चन्द्रमा-सूर्य ज्यामिति के कारण "चन्द्र दशा" हर 29.5 दिनों में बदलती है।

No comments:

Post a Comment

चाँद के बारे में बहुत ही दिलचस्प और महत्वपूर्ण बातें / Very interesting and important things about the moon.

जानिए चाँद के बारे में बहुत ही रोचक और महत्वपूर्ण बातें चंद्रमा का बुनियादी ज्ञान : चन्द्रमा पृथ्वी का एक अकेला  प्राकृतिक उपग्रह है। यह सौ...